भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई । जिसमें बाल विवाह मुक्त ग्राम का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकार तथा बाल विवाह की रोकथाम में समुदाय की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। प्रखंड के जमनी, पुरैनी टोला सोनूचक, जगदीशपुर, भवानीपुर देसरी, पुरैनी उत्तरी, पुरैनी दक्षिणी एवं बैजनी में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने, न कराने तथा इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को सूचित करने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ...