भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीमएबीयू के पिछले हिस्से जो गांव हैं, वहां बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर चुका है, इस कारण वे लोग सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुट गए हैं। टीएमबीयू प्रशासन ने भी अब तक बाढ़ पीड़ितों को लेकर किसी तरह का निर्देश जारी नहीं किया है। ना ही जिला प्रशासन ने जगह चिन्हित की है, इस कारण वे लोग अपना डेरा विवि परिसर में डालने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में फिर से अव्यवस्था की स्थिति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...