भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज से अतिथि शिक्षक के अन्यत्र स्थानांतरण मामले में विवि प्रशासन को आदेश का विरोध जताने वाले टीएनबी कॉलेज के नियमित शिक्षक के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बयान जारी किया है। प्रदेश सह मंत्री कुणाल पाण्डेय ने कहा कि विवि के प्रशासनिक मामलों में नियमित शिक्षक द्वारा लगातार हस्तक्षेप से शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का स्थानांतरण विवि का प्रशासनिक अधिकार है, लेकिन इसके विरुद्ध शिक्षक द्वारा लगातार सार्वजनिक टिप्पणियों से विवाद की स्थिति हो रही है।यह सीधे तौर पर नियमित शिक्षक द्वारा विवि की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अतिथि शिक्षक के स्थानांतरण पर टीएमबीयू में उग्र प्रदर्शन, कुलसचिव ने दिया आश...