Bhagalpur News: विवि की स्वायत्तता पर हमला बर्दाश्त नहीं, मिलकर लड़ने का आह्वान
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में राज्य सरकार के प्रस्तावित नए विवि अधिनियम और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बनाई गई नई नियुक्ति नियमावली का पुरजोर विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले प्रशासनिक भवन में महाधरना का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकेतर कर्मचारी संघ सहित कॉलेजों के शिक्षक संघ, सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्यों का भी भारी समर्थन मिला। इस दौरान उन लोगों ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। महाधरना की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की साजिश नाकाम की जाएगी। इसके लिए सभी मिलकर अपनी आवाजा उठाएंगे। डॉ. आजाद ने उम्र सीमा को अधिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.