भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। जदयू नेता शुभम यादव ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत से मिलकर कहलगांव क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर नियमित बस सेवा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के अभाव में विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीण यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने कहलगांव-पीरपैंती, कहलगांव-गोराडीह, कहलगांव-भागलपुर और कहलगांव-विक्रमशिला-पीरपैंती-घोघा मार्गों पर बस सेवा शुरू कराने का आग्रह किया। बस सेवा शुरू होने से आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...