Bhagalpur News: विभिन्न मांगों को लेकर आपदा मित्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के आपदा मित्र संघ ने प्रखंड अध्यक्ष तुलसी यादव के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर नाथनगर विधानसभा के विधायक मिथुन कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनलोगों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया। आपदा मित्र संघ ने दोनों विधायकों को एक मांग-पत्र सौंपते हुए सरकार से उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए सदन में आवाज उठाने का आग्रह किया। वहीं विधायक ने भी आपदा मित्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से सदन में उठाया जाएगा और सरकार का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.