भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। एसएसपी भागलपुर के निर्देश तथा एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु के नेतृत्व में पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत ने फ्लैग मार्च निकाला। विधि व्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर लोगों, विशेषकर छोटे-बड़े वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि वे यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करें। पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं सड़क किनारे स्थित दुकानदारों से भी सहयोग मांगा। स्कूटी पर साथ चल रही पुलिस दीदी की कप्तान अवर निरीक्षक संगम कुमारी एवं महिला पुलिस बल ने लोगों को हेलमेट लगाकर चलने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पर्व त्योहार को लेकर चौकीदारों को दिए निर्देश फ्लैग मार्च पीरपैंती थाना परिसर से शुरू होकर हड़ीनिया चौक, जि...