Bhagalpur News: विद्यालय में चोरी की शिकायत
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। कृष्णानंद सूर्यमल इंटर स्कूल सुल्तानगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अजय कुमार ने थाना को लिखित सूचना दी है कि विद्यालय परिसर में पुनः चोरी की घटना घटी है। उन्होंने बताया कि इस बार अज्ञात चोरों ने स्कूल परिसर में स्थित इंटर भवन तथा पुस्तकालय व आईसीटी लैब के बीच दो क्वाइल तार चुरा लिए। विद्यालय की वायरिंग को नोचकर बर्बाद कर दिया तथा एमसीबी भी उखाड़ ले गए। बालिका शौचालय की वायरिंग भी नोचकर चुरा ली गई। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 21-22 सितंबर की रात विद्यालय में चोरी होने की सूचना थाना को दी गई थी। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्राथमिक विद्यालय बघरा में चोरी का प्रयास यह भी पढ़ें- Begusarai News: 10 पंखे के साथ दो कमरे के आठ चौकठ-किवाड़ी उखाड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.