भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। ओगरी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुटहरी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक विधायक शुभानंद मुकेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने विद्यालय के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। सर्वसम्मति से केदार मंडल को शिक्षा प्रेमी सदस्य तथा ओगरी पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सहित अभिषेक पाठक, विजय कुमार तांती, प्रभास सिंह, विनोद दास, कुमार बासुकी नंदन, चंद्रशेखर मंडल, जय प्रकाश महलदार, मनोज मंडल, जय प्रकाश मंडल, सरपंच राजदेव पासवान एवं अरुण मंडल को समिति का आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल आने वाली छात्रा कुमारी सोनपरी को विधायक ने स्टडी टेबल एवं प्र...