भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज पुलिस ने दो विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर देसी एवं विदेशी शराब बरामद करने के साथ तस्कर सहित शराबी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बताया गया कि जहांगीरा में छापेमारी कर जहां 1.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया। वहीं छह बोतल विदेशी शराब 4.5 लीटर यानी कुल छह लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद कर कारोबारी रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दिलगौरी बिंद टोला में छापेमारी के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीन शराबी को नशे की हालत में पकड़ा। पुलिस ने यहां 140 लीटर जमीन के अंदर गड़ा हुआ जावा महुआ को नष्ट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...