भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में विशिष्ट शिक्षक नीना कुमारी एवं आकाश किरण का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधान शिक्षक दीपक कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर नवपदस्थ उर्दू शिक्षक शम्स नियाज आलम का स्वागत किया गया। विदाई के दौरान विद्यालय परिवार भावुक नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...