भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड के शिवरामपुर स्थित जीवन ज्योति एकेडमी में अग्नि शमन विभाग द्वारा आग से सुरक्षा का उपाय छात्रों को बताया गया। छात्रों को यह करवाकर बताया गया कि अगर सिलेंडर में आग लग जाय, तो उससे घबराना नहीं चाहिए। उस जलती सिलेंडर को प्लास्टिक के खाली बाल्टी से इस तरह ढंक दें कि हवा प्रवेश न करे। इससे आग बुझ जाएगी और खतरों पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रिंसिपल देवराज कुमार, गणेश प्रसाद साह सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...