Bhagalpur News: विज्ञान मेला में न्यूरॉन और चंद्रयान 3 आकर्षण का केंद्र
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथ धाम में सोमवार को विज्ञान मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक अजीत जायसवाल, मुख्य अतिथि अभय कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य हृषीकेश झा और पूर्व प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने किया। विज्ञान मेले में बच्चों द्वारा बनाई गई न्यूरॉन, चंद्रयान-3, जल संरक्षण, जल शुद्धिकरण और सौर ऊर्जा मॉडल मुख्य आकर्षण रहे। मुख्य मूल्यांकनकर्ता अभय कुमार ने बाल वर्ग में प्रथम यश राज, द्वितीय सार्थक, राजवीर, आनंद, संजना, खुशी तथा तृतीय संध्या और अन्नु को चुना। शिशु वर्ग में प्रथम अनमोल, द्वितीय प्रतिष्ठा राज तथा तृतीय करण कुमार और ऋषभ कुमार रहे।विज्ञान विषय के प्रमुख पम्मी रानी, सह-प्रमुख सौरभ सुमन, दीपक चौबे, अभिनंदन कुमार और मुकेश कुमार के संरक्षण में आचार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.