भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। आगामी त्योहार के दौरान आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण की तैयारी पुलिस ने कर ली है। मुख्य सड़क, चौक चौराहों और भीड़ वाली जगहों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। त्योहार के दौरान छिनतई और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां पर नियमित रूप से पुलिस की गश्ती कराई जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों की पुलिस को विजिबिलिटी बढ़ाने को कहा है। पुलिस के सड़क व चौक चौराहों पर दिखने से ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण की बात कही गई है। दुर्गा पूजा, दिवाली में छिनतई और छठ में चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा को लेकर शहर में पुलिस ने बढ़ाई चौकसीआपराधिक घटनाओं की समस्या त्योहार के दौरान हर साल छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दुर्गा पूजा और दिवा...