Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले बढ़ा गाड़ियों का दबाव
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचना चाह रहे हैं। पुनर्स्थापन कार्य के लिए सेतु के बंद होने का समय नजदीक आते ही वाहनों का दवाब बढ़ गया है। वाहनों का दवाब बढ़ने से पिछले तीन दिनों से भीषण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी जाम की यही स्थिति रही। नवगछिया से भागलपुर बाईपास के बीच सुबह 10 बजे भीषण जाम लगा और रात साढ़े आठ बजे तक स्थिति जस की तस बनी हुई थी। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक-डेढ़ घंटे लग जा रहे थे। साढ़े चार किलोमीटर सेतु को पार करने में पांच से छह घंटे लग रहे थे। भीषण जाम के कारण बीच रास्ते में गाड़ी से उतरकर लोगों को पांच-छह किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। गर्मी में लंबा जाम रहने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.