Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर ड्रोन फोटोग्राफी पर रोक
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) द्वारा मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर्स एवं अन्य वीडियो-फोटोग्राफी करने वाले व्यक्तियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से सेतु एवं कार्यस्थल की वीडियोग्राफी की जा रही है। इस संबंध में बीआरओ द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है कि कार्यस्थल के अत्यधिक निकट ड्रोन उड़ाए जाने से मरम्मत कार्य में संलग्न कर्मियों को असहजता होती है तथा कार्य के दौरान व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स एवं ड्रोन कैमरा संचालकों से अपील की है कि विक्रमशिला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.