Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर आठ घंटे जाम, परेशान रहे यात्री
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियों का परिचालन धीमी गति से होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। दोपहर 12 बजे से देर शाम आठ बजे तक सेतु पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रतिदिन खरीदारी करने के लिए भागलपुर आने जाने वाले फुटकर दुकानदार, केला, सब्जी और दूध विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को आठ घंटे से विक्रमशिला सेतु से लेकर नवगछिया जीरोमाइल तक जाम की स्थिति बनी रही। विक्रमशिला सेतु से गुजरने में ढाई से तीन घंटे का वक्त लगा। दोपहर में सेतु पर जाम की स्थिति काफी विकराल हो गई थी। चिलचिलाती धूप के कारण जाम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नवगछिया के तेतरी से केला लेकर बेचने के लिए भागलपुर स्टेशन चौक आने वाले कारे महलदार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.