Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत अवधि बढ़ाने के फैसले का किया स्वागत
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष, स्वर्ण व्यवसायी एवं समाजसेवी विशाल आनंद ने भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु की मरम्मत अवधि 29 अगस्त से आगे बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस मांग को सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर भागलपुर के लोगों और कारोबारियों की परेशानी को मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तक पहुंचाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री सहित सभी संबंधित अधिकारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने लोगों की समस्या को समझते हुए मरम्मत अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल अभी बंद नहीं होगा, सम्राट चौधरी ने मरम्मत का काम 15 दिन और टालने को कहा यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.