भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता विक्रमशिला पुल पर 28 अगस्त की रात के बाद से परिचालन पूरी तरह थम जाएगा। इसके बाद पुल पर नए स्लैब लगाने के बाद ही परिचालन शुरू होगा। इसमें लंबा समय लगेगा। इस लेकर टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की परेशानी देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, अगस्त के बाद होने वाली परीक्षाओं में विद्यार्थी को आवाजाही में परेशानी नहीं हो, इसी वजह से नवगछिया स्थित कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए उसी ओर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, ताकि उन्हें इस तरह आने में परेशानी नहीं हो।परीक्षा संचालन को लेकर एक अंगीभूत विभाग को नोडल केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां परीक्षा संचालन के लिए सादी उत्तर पुस्तिकाओं को स्टॉक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा शुर...