Bhagalpur News: वार्ड एक में विकास योजनाओं की सौगात, लाखों की योजनाओं का उद्घाटन
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड एक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पेयजल संकट को दूर करने के उद्देश्य से कई विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने की। इस मौके पर डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन और स्थानीय पार्षद प्रीति देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उद्घाटित योजनाओं में मलीन बस्ती योजना के तहत मखदूम शाह दरगाह लेन में 16.73 लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ व आरसीसी नाला निर्माण शामिल है। इसके अलावा, एमटीएन घोष रोड में 1.65 लाख रुपये की लागत से ढक्कन युक्त नाला और 15वें वित्त आयोग के मद से लगभग Rs.23 लाख की दो अलग-अलग योजनाओं के तहत पाइपलाइन सहित प्याऊ का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मेयर ने किया नवनिर्मित सड़क-नाला का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.