भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: वाहन जांच से भी वसूला गया 1.82 लाख रुपये जुर्माना कटिहार, एक संवाददाताजिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिहार पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में एक दिन के भीतर 45 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें वारंटियों से लेकर शराब और एनडीपीएस मामलों के अभियुक्तों तक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 45 आरोपितों में 21 विभिन्न कांडों के अभियुक्त, एक गैर-जमानती वारंटी तथा 23 जमानती वारंटी शामिल हैं। शराब से जुड़े मामलों में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, ...