भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन, चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में वन्यप्राणी सप्ताह के मौके पर (हम और हमारे जीव जंतु) विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। वक्ताओं ने कहा वन्यप्राणी प्रकृति की अनमोल संपदा है। प्रकृति ने हमें विशाल वन संपदा और समृद्ध जैव विविधता का वरदान दिया है। इसलिए वन्य प्राणी की सुरक्षा एवं संरक्षण जरूरी है। संगोष्ठी को अजय शंकर, जवाहरलाल मंडल, प्रणव कुमार,आशुतोष आशीष,संतोष कुमार ने भी संबोधित किया।संगोष्ठी का संचालन देवेंद्र कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- पोस्टर बनाकर बताया वन्य जीवों का महत्व यह भी पढ़ें- Bijnor News: वन्यजीव संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक य...