Bhagalpur News: वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट असरगंज के छोटी कोरियन गांव में देर रात वज्रपात की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान छोटी कोरियन गांव निवासी योगेन्द्र यादव के पुत्र किनोदी यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वज्रपात के कारण हृदय गति रुकने से किनोदी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया ।मृतक की पत्नी रामकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनका पति घर का इकलौता कमाने वाला था। उनके दो छोटे-छोटे बेटे हैं। अब परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.