Bhagalpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस से नीलगाय टकराई, इंजन का नोज हुड टूटा
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22234) शनिवार को नीलगाय से टकरा गई। घटना पीएसआर-एनएनआर रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 84/16 के पास हुई। टक्कर के कारण ट्रेन के इंजन का नोज हुड क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद नीलगाय ट्रैक से दूर जा गिरी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22234 पटना से दोपहर 13:02 बजे रवाना हुई थी। शाम 16:53 बजे पीएसआर स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद 16:55 बजे घटनास्थल पर रुक गई। जांच के दौरान इंजन का नोज हुड टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) कर्मियों ने जांच की और ट्रेन को आगे चलाने की अनुमति दी।घटना के कारण ट्रेन घटनास्थल पर करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद शाम 05:15 बजे ट्रेन को रवाना कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.