Bhagalpur News: लो वाल्टेज से पानी सप्लाई बाधित, ग्रामीण परेशान
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। जगरिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या 13 में 15 दिनों से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण नरेश सिंह ने बताया कि पानी सप्लाई को लेकर पंप चालक ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण सेवा बाधित है। पानी सप्लाई नहीं होने से वार्ड के लोगों को पेयजल सहित अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। इस बाबत कनीय अभियंता नेहा कुमारी ने कहा कि इस मामले में पंप चालक से पूछताछ की जाएगी। तत्पश्चात जल्द ही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.