भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर में कोजगरा के पर्व को लेकर सैकड़ों की संख्या में नवविवाहित दूल्हों के घरों में उत्सवी माहौल है। दूल्हे के ससुराल से आने वाले भार की तैयारी और रिश्तेदारों के आगमन को लेकर घरों में चहल-पहल बढ़ गयी है। दूसरी ओर, बाजारों में भी पर्व की खरीदारी तेज हो गयी है। मखाना, पान, मिठाई, वस्त्र और बांस के डाला की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। मिथिला की लोक संस्कृति में कोजागरा की परंपरा सदियों पुरानी है। इस अवसर पर दूल्हे के ससुराल से मखाना, पान, नारियल, केला, वस्त्र और अन्य सामग्री भार के रूप में भेजी जाती है। सामग्री पहुंचने के बाद गांव और समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। दूल्हे को ससुराल से आये नये वस्त्र पहनाये जाते हैं और पारंपरिक विधि से चुमावन किया जाता है...