Bhagalpur News: लायंस क्लब ने किया चिकित्सकों को किया सम्मानित
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब भागलपुर सिल्क सिटी द्वारा संचालित लायंस मोती मातृ चाइल्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थित होम्योपैथी केंद्र के पांच वर्ष पूरे होने पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सेवा दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब की सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए नए हॉल का भी उद्घाटन किया गया। वहीं डॉ. एसके पंजिकर ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के लाभ और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। मौके पर डॉ. रेहान, डॉ. अलका, अध्यक्ष पंकज जालान, शरद दूगड़, प्रिया दारुका आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.