Bhagalpur News: लापता दोनों बच्चियों का शव बरामद, डूबने की आशंका
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: कजरैली, संवाददाता। गौराचौकी महादलित टोला की रहने वाली दो नाबालिग बच्चियों के शव सोमवार की सुबह केलापुर मौजा बहियार स्थित डाड़ के पानी में मिले। पुलिस ने मृत बच्चियों की पहचान हरिजन टोला निवासी तनोज दास की नौ वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी और मुन्ना दास की 10 वर्षीय पुत्री गोपाली कुमारी के रूप में की है। दोनों आपस में मौसेरी बहनें थीं। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां रविवार की सुबह करीब आठ बजे कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर घर से निकली थीं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बच्ची की चप्पल भी मिली है। रविवार को देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की और देर शाम कजरैली थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी रविवार शाम तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने डाड़ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.