भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को कहलगांव प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेहल्लुम जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर कानूनी कार्रव...