Bhagalpur News: लत्तीपुर से 47 टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 47 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के असमानपुर निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने ननिहाल लत्तीपुर में रह रहा था। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 172 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.