Bhagalpur News: लछमिनियां बहियार में करंट से मजदूर की मौत, भाई बचा
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के लछमिनियां बहियार में गुरुवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे शेखटोला गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान झंडापुर शेखटोला निवासी 38 वर्षीय मो. शाबिर के रूप में हुई है। वहीं उनके छोटे भाई मो. तबरेज को हल्का करंट लगा, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई गुरुवार की सुबह मजदूरी के लिए लछमिनियां बहियार स्थित खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों करंट की जद में आ गए। घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बिजली के तार को हटाया और दोनों को इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.