भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। शादी-ब्याह का मौसम यानी लग्न शुरू होते ही जिले में जमीन की खरीद-बिक्री ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले छह महीनों से प्रस्तावित विक्रमशिला टाउनशिप (सैटेलाइट सिटी) के दायरे में आने वाली जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक के कारण निबंधन कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इस प्रतिबंध को हटाए जाने और लग्न की शुरुआत होने से निबंधन कार्यालयों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन बिक्री में आई तेजी

ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री तेज शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री अधिक हो रही है। खासकर नाथनगर, शाहकुंड और सुल्तानगंज प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग जमीन बेचने और खरीदने के लिए निबंधन कार्यालय पहुं...