भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट ​बुधवार सुबह से हो रही बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। महज कुछ घंटों की बारिश से पॉश इलाकों, रिहायशी कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। भोलानाथ पुल, बौंसी पुल और धोबिया कोठी अंडरपास में घुटने भर पानी भरने से यातायात ठप रहा, जबकि भीखनपुर, इशाकचक और लालूचक के घरों में नालों का बदबूदार पानी घुस गया। सूजागंज मंडी और स्टेशन रोड पर फैले कीचड़ से भीषण सड़ांध है, वहीं कई स्कूल मार्गों पर वाहन फंसे रहे। ​जनता की इस बेहाली पर नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने कहा कि मानसून के बाद जलजमाव वाले स्थलों की समीक्षा कर अभियंताओं के साथ स्थायी समाधान निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, सड़कों पर...