भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश ने कहलगांव प्रखंड की मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों की स्थिति बेहद खराब कर दी है। शहर से लेकर गांव तक कई प्रमुख मार्ग गहरे गड्ढों, जलजमाव और कीचड़ से भर गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। कहलगांव पार्क चौक से अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, व्यवहार न्यायालय और सत्कार चौक तक की सड़क कई स्थानों पर टूटकर कीचड़ में तब्दील हो गई है। वहीं कहलगांव-मुरकटिया-नंदलालपुर-बाराहाट तथा किशनदासपुर-गोघट्टा-पीरपैंती मार्ग भी बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लगातार बारिश से कहलगांव की सड़कें बदहालसड़क की स्थिति सबसे अधिक परेशानी कैरिया पंचायत के सौर गांव से एकचारी रेलवे स्टेशन एवं कहलगांव प्रख...