भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला नियोजनालय लखीसराय द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस कैंप में एयरटेल पेमेंट्स बैंक की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति टीम लीडर, मर्चेंट एग्जीक्यूटिव, प्रमोटर और स्कूल सलाहकार के पदों पर होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर (12वीं) उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को Rs.12,500 से Rs.25,000 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। कुल 52 रिक्त पदों पर पुरुष एवं महिल...