Bhagalpur News: लखीसराय : 15 और 16 अक्टूबर को होगा 102 एंबुलेंस का ऑडिट
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय। जिले में संचालित डायल-102 एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 15 और 16 अक्टूबर को समाहरणालय परिसर में भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके तहत पहले दिन 50 प्रतिशत और दूसरे दिन शेष 50 प्रतिशत एंबुलेंस की जांच होगी। जांच सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें दवाओं की उपलब्धता व एक्सपायरी डेट, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और एंबुलेंस की साफ-सफाई की जांच की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षक वाहनों की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत आवश्यक कागजात की जांच करेंगे। सिविल सर्जन को जांच का समेकित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.