भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय। लखीसराय समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। मंत्रणा कक्ष के समीप लगाए गए कैंप में समाहरणालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बारी-बारी से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को गैर-संचारी रोगों की जांच एवं स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ मधुमेह स्क्रीनिंग, सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग, हृदय रोग की स्क्रीनिंग, सांस एवं फेफड़े की जांच तथा फैटी लिवर की स्क्रीनिंग की गई। यह भी पढ़ें- मुंगेर : चिकित्सा आपके द्वार अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर होगी स्वास्थ्य जांच स्वा...