भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय शहर में शनिवार की सुबह जेसीबी मशीन लदे दस चक्का ट्रक के पुल में फंस जाने से करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सुबह तीन बजे से दस बजे तक शहीद द्वार के पास जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण शहर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मी और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद ट्रक को तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में ट्रक से जेसीबी मशीन उतारकर किसी तरह वाहन को वहां से निकाला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

रेलवे पुल में ट्रक फंसने से लगा जाम रेलवे पुल में फंसे से लगा जाम, टला हादसा जानकारी के अनुसार, जेसीबी मशीन लदा दस चक्का ट्रक शहीद द्वार के पास स्थि...