भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय। गांधी मैदान के समीप स्थित निर्वाचन संबंधी वेयरहाउस का बुधवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में रखी निर्वाचन सामग्री, सीलिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा में प्रतिनियुक्त गार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अभिलेखों के रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए वहां रखी सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कैमरों की कवरेज तथा निगरानी व्यवस्था की भी जांच की। इसके साथ ही वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, ...