भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत गुरुवार को रामगढ़ चौक बाजार में "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, लखीसराय ने की। यह भी पढ़ें- Gaya News: स्वच्छ बोधगया का संदेश लेकर सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधि और बौद्ध भिक्षुआवश्यकता और उद्देश्य इस दौरान रामगढ़ चौक बाजार एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की। अभियान के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौ...