Bhagalpur News: लखीसराय : रात्रि गश्ती पर पुलिस की सख्ती, रात में चलने वालों की हुई जांच
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। रात्रि गश्ती के दौरान अधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर गश्ती दल, ओ.डी. (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) एवं डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और ड्यूटी निर्वहन की स्थिति की जांच की। उन्होंने डायल-112 की टीमों की तत्परता, वाहनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का भी आकलन किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.