Bhagalpur News: लखीसराय : बच्चों के अधिकार, संरक्षण व कल्याण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने की चर्चा
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट हलसी । हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार राय ने की। बैठक के दौरान बच्चों के कल्याण, सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बाल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। बैठक में भनपुरा पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार पासवान ने दलित और महादलित बस्तियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन समुदायों के बच्चे सबसे अधिक विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, क्योंकि सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े गरीब-वंचित लोगों तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.