Bhagalpur News: लखीसराय : फरक्का जल संधि से बिहार को दोहरा नुकसान, नवीनीकरण मंजूर नहीं : संजय झा
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। फरक्का जल संधि के कारण बिहार को हो रहे नुकसान और राज्य के जल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को लखीसराय से जनता दल यूनाइटेड के 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। आरके मैदान स्थित नगर भवन (टाउन हॉल) में आयोजित कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान संजय झा ने कहा कि वर्ष 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं है। इसका नवीनीकरण मंजूर नहीं होना चाहिए। यदि कोई नई संधि होती है तो उसमें बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.