भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय । समाहरणालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर के दूसरे दिन बुधवार को 55 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी अभ्यर्थियों के आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच की गई। शिविर में पासपोर्ट बनवाने पहुंचे लोगों ने समय पर और स्थानीय स्तर पर मिल रही इस सुविधा की सराहना की। पटना से आए पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि यह विशेष शिविर भागलपुर जोन के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने जिले में ही पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पटना या अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़े। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन को मिली बेहतर सफलता, दो दिनों में 110 आवेद...