Bhagalpur News: लखीसराय : दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ, महिलाओं ने खरीदारी के साथ उत्सव का उठाया आनंद
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुरानी बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, बिहार प्रदेश की लखीसराय इकाई के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सावन पर्व की खुशियों के बीच खरीदारी के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठाया। मेले में महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए श्रृंगार सामग्री, परिधान, राखियां, उपहार सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं सहित कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए। वहीं चाट, पकौड़े और अन्य स्वादिष्ट नाश्ते के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने परिवार और सहेलियों के साथ मेले का आनंद लेते हुए जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.