भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार नगर थाना क्षेत्र स्थित राजा बाबू सब्जी मंडी के समीप सोमवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बर्तन दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान केएसएस कॉलेज पुरानी बाजार के पीछे नया टोला निवासी फुद्दन ठठेरा के करीब 48 वर्षीय पुत्र मुन्ना ठठेरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना ठठेरा रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें इलाज के लिए ...