Bhagalpur News: लखीसराय : किऊल रेल पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय-किऊल रेलखंड पर स्थित किऊल रेलवे पुल पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि बीच पुल पर अप लाइन की पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद तीन दिनों तक सुरक्षित रखा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.