Bhagalpur News: लखीसराय : करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित डुमरी गांव में सोमवार को खेत से मवेशियों के लिए घास लेकर घर लौट रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी निवासी स्व रामलखन सिंह के 53 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार उर्फ घाना सिंह के रूप में हुई। जानकारी अनुसार रमेश कुमार बहियार स्थित खेत से मवेशियों के लिए घास लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेत में लटक रहे 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार से उनके सिर पर रखा घास का बोझा सट गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिरकर अचेत हो गए। कुछ समय बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.