Bhagalpur News: लखीसराय : अजमानतीय वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार कुमार का रिपोर्ट लखीसराय। कवैया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी वकील महतो, पिता फकीरा महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वकील महतो के खिलाफ न्यायालय से अजमानतीय वारंट निर्गत था। वारंट के आधार पर कवैया थाना पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.