भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय एक प्रतिनिधि । सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद के बीच सर्जन की कमी सामने आई है। इसे लेकर जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति शैलेन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को पत्र भेजकर सदर अस्पताल की सर्जरी यूनिट में सर्जन की प्रतिनियुक्ति अथवा पदस्थापना करने का अनुरोध किया है।

सर्जन की स्थिति डीएम ने 11 अगस्त को भेजे पत्र में कहा है कि विभागीय निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल के माध्यम से 70 प्रकार की सर्जरी सेवा उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए सर्जरी यूनिट में पर्याप्त संख्या में सर्जन की उपलब्धता जरूरी है, ताकि मरीजों को लगातार और विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सके। पत्र में सदर अस्पताल में पदस्थापित सर्जनों की वर्तमान स्थिति...